Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को सरकार से मिला 670 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, शेयरों पर रहेगी नजर – stock in focus infrastructure company wins rs 670 crore nhai road project shares in watch



Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी GPT Infraprojects Ltd ने सोमवार, 22 दिसंबर को बताया कि उसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से 670 करोड़ रुपये का रोड प्रोजेक्ट मिला है। इस नए ऑर्डर से कंपनी की हाईवे सेगमेंट की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है।

यह प्रोजेक्ट GPT Infraprojects और ISCPPL के कंसोर्टियम को मिला है। बोली GPT-ISCPPL (Consortium) के नाम से जमा की गई थी। प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान के जोधपुर शहर में महामंदिर से अखालिया चौराहा तक चार लेन का एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा।

हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर होगा काम

GPT Infraprojects ने साफ किया है कि यह प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के तहत किया जाएगा। पूरे कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 670 करोड़ रुपये है। HAM मॉडल में सरकार और निजी कंपनी दोनों की हिस्सेदारी होती है, जिससे प्रोजेक्ट का फाइनेंशियल रिस्क संतुलित रहता है।

हाल में मिला था मुंबई का बडा प्रोजेक्ट

इससे कुछ दिन पहले 18 दिसंबर को कोलकाता स्थित इस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने एक और बड़ा ऑर्डर हासिल किया था। यह ऑर्डर Municipal Corporation of Greater Mumbai यानी MCGM से मिला था, जिसकी कुल वैल्यू 1,804.48 करोड रुपये है।

LBS मार्ग पर बनेगा नया फ्लाईओवर

मुंबई का यह प्रोजेक्ट एलबीएस मार्ग पर फ्लाईओवर के निर्माण से जुडा है। यह फ्लाईओवर कुर्ला (एल वार्ड) में स्थित कल्पना टॉकीज से घाटकोपर वेस्ट (एन वार्ड) में पांखे शाह दरगाह तक बनेगा। यह इलाका मुंबई के पूर्वी उपनगरों में आता है और ट्रैफिक के लिहाज से काफी अहम माना जाता है।

36 महीनों में पूरा होगा काम

यह कॉन्ट्रैक्ट मानसून की अवधि को छोडकर 36 महीनों में पूरा किया जाना है। यह प्रोजेक्ट जॉइंट वेंचर स्ट्रक्चर के तहत दिया गया है, जिसमें GPT Infraprojects की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत है। इस हिसाब से कंपनी के हिस्से का काम करीब 469.16 करोड रुपये का होगा।

शेयर प्राइस में हल्की गिरावट

सोमवार 22 दिसंबर को GPT Infraprojects Ltd के शेयर प्राइस में हल्की कमजोरी दिखी। कंपनी के स्टॉक्स NSE पर 0.45 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 107.46 रुपये पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में स्टॉक 13.33% गिरा है। वहीं, 1 साल के दौरान इसमें 23.37% की गिरावट आई है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top