Tata Motors CV के शेयर के लिए नोमुरा ने दी ‘बाय’ रेटिंग, शेयर 5% तक उछला – tata motors commercial vehicles share jumps upto 5 percent after nomura has initiated coverage with buy rating check target price



टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के शेयर के लिए अब नोमुरा ने भी कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज ने ‘बाय’ रेटिंग के साथ ₹481 प्रति शेयर का प्राइस टारगेट दिया है। नोमुरा का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 और 2027 में कंपनी के वॉल्यूम की ग्रोथ 10% और वित्त वर्ष 2028 में 5% रहेगी। EBITDA मार्जिन वित्त वर्ष 2026 से 2028 के दौरान बढ़कर 12-13% हो जाएगा।

नोमुरा के कवरेज शुरू करने के बाद टाटा मोटर्स CV के शेयर में 22 दिसंबर को दिन में 5 प्रतिशत तक की तेजी आई। BSE पर कीमत 414 रुपये के हाई तक गई। कंपनी का मार्केट कैप 1.51 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

नोमुरा ने यह भी कहा कि हाल ही में खरीदा गया Iveco ट्रकों का बिजनेस फिलहाल डाउनसाइकिल से गुजर रहा है। इसमें रिकवरी वित्त वर्ष 2027 के बाद ही होने की संभावना है। वैल्यूएशन के लिए, नोमुरा ने कोर CV बिजनेस को 12x EV टू EBITDA मल्टीपल और Iveco को 4x EV टू EBIT मल्टीपल दिया है। मीडियम टर्म में ब्रोकरेज को Iveco से अधिक वैल्यू बढ़ने की गुंजाइश दिखती है।

जुलाई 2025 में Iveco Group को खरीदने की डील

Tata Motors ने जुलाई 2025 में Iveco Group को खरीदने की डील की घोषणा की थी। यह डील लगभग 38000 करोड़ रुपये की है लेकिन इसमें इवेको का डिफेंस बिजनेस शामिल नहीं है। इवेको यूरोप में कमर्शियल व्हीकल्स की एक नामी कंपनी है। इस डील के बाद एक ग्लोबल कमर्शियल व्हीकल कंपनी बनेगी। डील के 2026 में पूरा होने की उम्मीद है।

BofA सिक्योरिटीज और JPMorgan भी शुरू कर चुके हैं कवरेज

हाल ही में टाटा मोटर्स CV के शेयर के लिए ब्रोकरेज फर्म BofA सिक्योरिटीज ने स्टॉक पर “बाय” रेटिंग और 475 रुपये प्रति शेयर के प्राइस टारगेट के साथ कवरेज शुरू किया। JPMorgan ने “ओवरवेट” रेटिंग और 475 रुपये के प्राइस टारगेट के साथ कवरेज शुरू किया। BofA सिक्योरिटीज को कंपनी के डोमेस्टिक और यूरोपीय बिजनेस में रिकवरी की उम्मीद है। FY26-FY28 के दौरान EBITDA 15 प्रतिशत CAGR से बढ़ने की उम्मीद है। JPMorgan का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-2028 के दौरान कंपनी का EBITDA 13% की कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ेगा। इससे 162 अरब डॉलर का कैश फ्लो जनरेट होगा।

टाटा मोटर्स में अब अलग-अलग हैं PV और CV बिजनेस

टाटा मोटर्स 1 अक्टूबर 2025 से दो हिस्सों में बंट चुकी है। पैसेंजर व्हीकल बिजनेस अब टाटा मोटर्स PV के नाम से शेयर बाजार में लिस्ट है। वहीं कमर्शियल व्हीकल बिजनेस का नाम टाटा मोटर्स लिमिटेड है। कमर्शियल व्हीकल बिजनेस 12 नवंबर 2025 को BSE पर 330.25 रुपये और NSE पर 335 रुपये पर लिस्ट हुआ था। वहीं टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के शेयरों का कारोबार 14 अक्टूबर 2025 को ₹400 प्रति शेयर पर शुरू हुआ था।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top