Share Market Rise: शेयर मार्केट में इन 6 कारणों से तूफानी तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, हरे निशान में सभी सेक्टर – share market rise today on 6 big reasons bse sensex jumps over 500 points nse nifty cross 26100



Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 22 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी एक बार फिर 26,100 के पार पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की वापसी और ग्लोबल मार्केट्स से मिले मजबूत संकेतों से शेयर मार्केट के सेंटीमेंट को मजबूत मिली। इसके अलावा अमेरिका में ब्याद दरें घटने की उम्मीद से भी निवेशकों का मनोबल ऊंचा हुआ। सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 प्रतिशत तक उछल गए। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, इंफोसिस और विप्रो जैसे शेयर 4 प्रतिशत तक उछल गए।

सुबह करीब 9:50 बजे, सेंसेक्स 492.04 अंक या 0.58% की बढ़त के साथ 85,421.40 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 165.90 अंक या 0.64% चढ़कर 26,132.30 के स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में आज की इस तेजी के पीछे 6 बड़े कारण रहे-

1. विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी

लगातार 14 दिनों कर बिकवाली करने के बाद विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) अब बाजार में एक बार फिर से वापस लौटते दिख रहे हैं। शुक्रवार को FIIs ने ₹1,830.89 करोड़ के शेयर खरीदे। इसके साथ ही पिछले तीन कारोबारी दिनों में वह कुल 3,776 करोड़ रुपये के शेयर खरीद चुके हैं।

इनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने बताया, ““घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) ने लगातार खरीदारी जारी रहकर बाजार को सपोर्ट दिया हुआ है। हालांकि लंबे समय तक निकासी के बाद FII के नेट खरीदार बनने से बाजार का भरोसा और बढ़ा है।”

2. फेडरल रिजर्व की रेट कट की उम्मीद

बाजार के प्रतिभागी 2026 में दो बार अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की संभावना को ध्यान में रख रहे हैं, क्योंकि हालिया आर्थिक आंकड़ों ने पॉलिसी के दृष्टिकोण में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। अमेरिका में ब्याज दरें घटने को भारत जैसे इमर्जिंग देशों के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इससे विदेशी निवेश आने की संभावना बढ़ती है।

3. मजबूत ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजारों में भी आज सोमवार को मजबूती देखने को मिली। साउथ कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई-225, शंघाई का SSE कंपोजिट, और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स सभी हरे निशान में कारोबार करते दिखे। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे और अमेरिकी फ्यूचर्स भी 0.3% तक ऊपर ट्रेड कर रहे थे।

जियोजित इनवेस्टमेंट्स के के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट VK विजयकुमार के अनुसार, “बाजार अब साल के अंत की रैली की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपये में तेज सुधार, ये दोनों फैक्टर्स मिलकर इस तेजी को सपोर्ट कर रहे हैं। ये दोनों फैक्टर्स मिलकर बाजार में शॉर्ट कवरिंग को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे इंडेक्स नए हाई की ओर बढ़ सकते हैं।”

4. रुपये में मजबूती

सोमवार को भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर 89.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की खरीदारी और शेयर मार्केट में तेजी ने रुपये को सपोर्ट दिया। रुपये मजबूत होने से इंपोर्ट बिल से जुड़ी चिंताएं कम होती हैं और विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ाता है।

5. IT शेयरों में तेज खरीदारी

IT सेक्टर ने शेयर मार्केट को आज मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई। निफ्टी आईटी इंडेक्स कारोबार के दौरान करीब 1.2% तक चढ़ गया। इस तेजी में ग्लोबल आईटी दिग्गज Accenture के मजबूत तिमाही नतीजों का बड़ा योगदान रहा। इसके अलावा अमेरिकी फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलेर के बयान से भी निवेशकों का उत्साह बढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में कटौती की संभावना अभी बनी हुई है।

6. RBI की बैठक के मिनट्स से भी मिला सपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की दिसंबर पॉलिसी बैठक के मिनट्स में संकेत मिले कि अगले साल आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार कुछ धीमी हो सकती है और महंगाई दबाव में रह सकती है। ऐसे में भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश बन सकती है, जो शेयर मार्केट के लिए पॉजिटिव माना जाता है।

टेक्निकल एक्सपर्ट्स का क्या है कहना?

जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट, आनंद जेम्स का कहना है कि निफ्टी ने पिछले हफ्ते के निचले स्तर के ऊपर टिके रहकर मजबूती दिखाई है। उन्होंने कहा, “यह संकेत देता है कि बाजार में बॉटम बनता दिख रहा है और निफ्टी के लिए अब अगला टारगेट 26,300 हो सकता है। हालांकि, अगर निफ्टी 25,980 के ऊपर टिक नहीं पाता, तो बाजार कुछ समय के लिए साइडवेज मूवमेंट में जा सकता है।”

यह भी पढ़ें- Jupiter Wagons के शेयर पर टूटे निवेशक, दिखी 15% तक की बंपर तेजी; प्रमोटर की ₹135 करोड़ की खरीद से मिला बूस्ट

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top