Stocks to Watch: एक लिस्टिंग; IRB Infra, RITES और Medi Assist समेत इन स्टॉक्स पर भी रखें नजर – stocks to watch today kims irb infra ge vernova granules india indian hotels fortis healthcare kec international emmvee in focus sensex nifty



Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 20 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 447.55 प्वाइंट्स यानी 0.53% के उछाल के साथ 84,929.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 150.85 प्वाइंट्स यानी 0.58% की बढ़त के साथ 25,966.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

विद्या वायर्स आज तिमाही कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

सितंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सुदीप फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 6.2% गिरकर ₹45.7 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 9.3% बढ़कर ₹162.7 करोड़ पर पहुंच गया।

IRB Infrastructure Developers

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के बोर्ड ने शुरुआती अपग्रेड, ओएंडएम वर्क्स और प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन से जुडे कार्यों और आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (प्राइवेट इनविटेशनल वेंचर) के प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम करने को लेकर कॉन्ट्रैक्ट्स को मंजूरी दे दी है। ये कॉन्ट्रैक्ट्स टीओटी-17 प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, जिसे आईआरबी हरिहर कॉरिडोर (प्रोजेक्ट एसपीवी) के जरिए इंप्लीमेंट किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट ₹6,785 करोड़ का है।

जीई वर्नोवा टी एंड डी इंडिया को एईएसएल प्रोजेक्ट्स से केपीएस 3 (खावड़ा) से साउथ ओलपाड तक 2,500 मेगावाट हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) वीएससी टर्मिनल स्टेशन (2×1,250 मेगावाट) के डिजाइन, सप्लाई और एग्जीक्यूशन के लिए कई वर्षों का एक मल्टी-कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

राइट्स ने बोत्सवाना सरकार के साथ ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट और मॉडर्नाइजेशन के लिए एक एमओयू किया है।

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने ग्रेन्यूल्स इंडिया की हैदराबाद में स्थित सब्सिडरी ग्रेन्यूल्स लाइफ साइंसेज का GMP (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज) और प्रियार अप्रूवल इंस्पेक्शन पूरा कर लिया। इसमें पांच ऑब्जर्वेशन जारी किया है। इसकी जांच 15-19 दिसंबर के बीच हुई थी।

Soma Textile & Industries

सोमा टेक्सटाइल एंड इंडस्ट्रीज को अपनी होल्डिंग कंपनी रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा से ₹281.18 करोड़ के दो ठेके मिले हैं। इनमें महाराष्ट्र में जालना से नांदेड़ तक हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के लिए एक एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे कनेक्टर का निर्माण शामिल है।

टाटा केमिकल्स की सहायक कंपनी टाटा केमिकल्स इंटरनेशनल ने सिंगापुर की नोवाबाय की 100% इक्विटी शेयर कैपिटल को 2.5 करोड़ यूरो में अधिग्रहित करने के लिए एक शेयर खरीद समझौता (एसपीए) किया है।

इंडियन होटल्स कंपनी के बोर्ड ने ताज जीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (ताजजीवीके) में 25.52% हिस्सेदारी यानी 1.6 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए सेल एंड पर्सेच एग्रीमेंट करने की मंजूरी दे दी है। ये शेयर ताजजीवीके की प्रमोटर शालिनी भूपाल प्रति शेयर ₹370 के भाव पर खरीद सकती हैं।

बल्क डील्स

Medi Assist Healthcare Services

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी की एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने मेडी असिस्ट में 3.81 लाख शेयर (0.51% इक्विटी होल्डिंग) ₹16.5 करोड़ में प्रति शेयर ₹433 के भाव से खरीदा है। सितंबर 2025 तक एचडीएफसी लार्ज एंड मिड कैप फंड के पास मेडी असिस्ट में पहले से ही 7.53% हिस्सेदारी थी।

Powergrid Infrastructure Investment Trust

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने पावरग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में अतिरिक्त 77.67 लाख यूनिट (0.85% हिस्सेदारी) ₹66.41 करोड़ में प्रति यूनिट ₹85.5 के भाव से खरीदा है। सितंबर 2025 तक फंड हाउस के पास पहले से ही इस इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में 3.94% हिस्सेदारी थी। वहीं आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने भी इसी भाव पर ₹328.45 करोड़ में इस इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में 3.84 करोड़ यूनिट (4.22% हिस्सेदारी) खरीदीं। वहीं दूसरी तरफ कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड के स्वामित्व वाली सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स (4) इंक ने 9.18 करोड़ यूनिट (10.09% हिस्सेदारी) की अपनी पूरी हिस्सेदारी ₹786 करोड़ में प्रति यूनिट ₹85.58 के भाव पर बेचकर Powergrid InvIT से बाहर निकल गई।

आज नेप्चूयन लॉजिटेक के शेयरों की आज बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

आज केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स के स्प्लिट तो पल्सर इंटरनेशनल के राइट्स की भी आज एक्स-डेट है।

आज सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top