IT Stocks : IT शेयरों का जोश हाई, NIFTY IT में डेली चार्ट पर गोल्डन क्रॉसओवर हुआ कन्फर्म – it stocks it stocks are soaring and a golden crossover has been confirmed on the daily chart of the nifty it index



IT Stocks : IT शेयरों में आज जोरदार तेजी आई है। निफ्टी का IT इंडेक्स करीब 1 फीसदी मजबूत हुआ है। TCS, इंफोसिस और विप्रो निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहे हैं। आज NIFTY IT में डेली चार्ट पर गोल्डन क्रॉसओवर कन्फर्म हुआ है। बता दें कि जब 50 DMA, 200 DMA को नीचे से पार करता है तो गोल्डन क्रॉसओवर बनता है। गोल्डन क्रॉसओवर से मोमेंटम तेजी की ओर पलटने के संकेत मिलते हैं।

TCS की पॉजिटिव कमेंट्री के बाद IT शेयरों का जोश हाई

AI को लेकर TCS की पॉजिटिव कमेंट्री के बाद IT शेयरों का जोश हाई है। एनालिस्ट मीट में TCS ने कहा है कि ग्रोथ बढ़ाने के लिए वह AI में निवेश बढ़ा रही है। कंपनी ने कहै है कि उसका बड़ी AI बेस्ड टेक सेवा देने वाली कंपनी बनने का लक्ष्य है। AI बेस्ड सर्विस सेवा से सालाना आधार पर 150 करोड़ डॉलर आय हुई है। कुल रेवेन्यू में AI आधारित सर्विस का हिस्सा 5 फीसदी है। कुल रेवेन्यू ग्रोथ से ज्यादा AI आधारित रेवेन्यू ग्रोथ रही है। CC टर्म में तिमाही आधार पर AI रेवेन्यू ग्रोथ 16.3 फीसदी रही है। वहीं, CC टर्म में सालाना आधार पर AI रेवेन्यू ग्रोथ 38.2 फीसदी रही है। अनुमानित मार्जिन दायरा 26-28 फीसदी की रेंज में बरकरार है।

IT शेयरों में तेजी क्यों?

Q1FY26 में Accenture के अच्छे नतीजे संभव है। इससे दूसरे आईटी शेयरों को भी सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही आईटी शेयरों के भाव लंबी अवधि के औसत से कम वैल्युएशन पर दिख रहे हैं। सस्ते वैल्युएशन से इनमें तेजी की गुंजाइश दिख रही है। आईटी में बनी लॉन्ग पोजीशन से सेंटिमेंट सुधरने के संकेत मिल रहे हैं। FII के शॉर्टकवरिंग की संभावना छोटी अवधि में सपोर्ट दे सकती है।

पेरंट कंपनी की कमजोरी के चलते ओरेकल में गिरावट आई है। ओरेकल की पेरंट कंपनी के ऊपर कर्ज को लेकर चिंताएं हैं। लेकिन ओरेकल के बिजनेस फंडामेंटल में कोई दिक्कत नहीं है। रेट कट पर ट्रंप के बयान से तस्वीर और साफ हुई हुई है। ट्रंप के बयान के बाद IT क्लाइंट का बजट बढ़ने का अनुमान है। इन सब कारणों ले आगे आईटी में तेजी कायम रहने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top