Stocks to Watch: सेंसेक्स की एक्सपायरी; HCL, Cyient, Ola Electric और Paytm समेत इन स्टॉक्स पर करें फोकस – stocks to watch today hcltech cyient titagarh rail antony waste handling kp energy ola electric mobility paytm ge vernova in focus on 18 december sensex weekly expiry nifty



Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में मुनाफावसूली के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है, तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 18 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) आज 120.21 प्वाइंट्स यानी 0.14% की फिसलन के साथ 84,559.65 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 41.55 प्वाइंट्स यानी 0.16% की गिरावट के साथ 25,818.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

एचसीएल टेक्नोलॉजीज को नीदरलैंड के चौथे सबसे बड़े रिटेल बैंक एएसएन बैंक (पूर्व नाम डी वोल्क्सबैंक) ने रणनीतिक साझेदार के रूप में चुना है। कई वर्षों के लिए हुए इस समझौते के तहत एचसीएल टेक्नोलॉजीज एएसएन बैंक के एंटरप्राइज एप्लिकेशन को सपोर्ट देगी।

साइएंट की सहायक कंपनी साइएंट सेमीकंडक्टर्स सिंगापुर ने पावर मैनेजमेंट, हाई-परफॉर्मेंस एनालॉग और मिक्स्ड-सिग्नल आईसी में दिग्गज वैश्विक कंपनी काइनेटिक टेक्नोलॉजीज में 65% हिस्सेदारी $9.3 करोड़ में हासिल करने के लिए एक डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड ने 22 दिसंबर से वेंकटा पेरी (Venkata Peri) को ग्रुप सीओओ के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स को रेलवे से सेफ्टी और सिग्नलिंग सिस्टम में ₹273.24 करोड़ का पहला ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में रेल बॉर्न मेंटेनेंस वेईकल्स (आरबीएमवी) का डिजाइन, मैन्युफैक्चर, सप्लाई, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है। साथ ही इसमें भारतीय रेलवे के एंप्लॉयीज की ट्रेनिंग,सर्विसिंग और ब्रेकडाउन मेंटेनेंस का काम भी शामिल है।

One 97 Communications (Paytm)

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस की पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज को आरबीआई से ऑफलाइन पेमेंट्स और क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजैक्शंस के लिए पेमेंट एग्रीगेटर के तौर पर काम करने की मंजूरी मिल गई है। ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के तौर पर कंपनी को आरबीआई से 26 नवंबर को ही मंजूरी मिल गई थी। इसके साथ ही पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के पास अब सभी प्रमुख क्षेत्रों में पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस है।

बल्क डील्स

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने कंपनी के 4.19 करोड़ शेयर (0.95% इक्विटी) ₹142.3 करोड़ में प्रति शेयर ₹33.96 के भाव से बेच दिया। इससे एक दिन पहले भी उन्होंने 0.6% हिस्सेदारी बेची थी। इस प्रकार दो ही दिन में उन्होंने कंपनी में अपनी 1.5% से अधिक हिस्सेदारी ₹234.17 करोड़ में बेची है। सितंबर 2025 तक ओला इलेक्ट्रिक में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 36.78% थी।

प्रमोटर एस गुप्ता होल्डिंग ने एसजी फिनसर्व के 4.75 लाख शेयर (0.84% इक्विटी) ₹18.97 करोड़ में प्रति शेयर ₹399.41 के भाव से खरीदे।

आज एचआरएस एलुग्लेज और पाजसन एग्रो इंडिया की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

आज एनिरिट वेंचर्स के राइट्स की एक्स-डेट है तो इंडियन ऑयल के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

आज बंधन बैंक में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top