
Silver Touch Technologies के शेयरों में 16 जनवरी को दिन में 5 प्रतिशत तक तेजी आई और BSE पर 1,598.70 रुपये पर अपर सर्किट हिट हुआ। बाद में शेयर 1598 रुपये पर सेटल हुआ।
कंपनी के बोर्ड ने बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है। स्टॉक स्प्लिट के तहत कंपनी का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूटेगा।
बोनस इश्यू के तहत शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर 1 शेयर पर इतनी ही फेस वैल्यू का 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। दोनों कॉरपोरेट एक्शंस के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में होगी।
कंपनी पहली बार बोनस शेयर दे रही है। स्टॉक भी पहली बार स्प्लिट हो रहा है। सिल्वर टच टेक्नोलोजिज का मार्केट कैप 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। एक महीने में शेयर 80 प्रतिशत से ज्यादा उछला है।
3 महीनों में यह 122 प्रतिशत चढ़ा है। केवल 2 सप्ताह में कीमत 27 प्रतिशत उछली है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,695.50 रुपये है। वहीं 52 सप्ताह का एडजस्टेड लो 621 रुपये है।
सिल्वर टच टेक का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 79.60 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 8.23 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।