2026 दिसंबर तक Nifty 32000 और सेंसेक्स 107000 तक जा सकते हैं, जानिए ब्रोकरज फर्मों की 2026 के बारे में क्या है राय – sensex may reach 107000 and nifty 32000 by the end of 2026 know what do brokerage firms expect in 2026



शेयरों के निवेशक 2026 को उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। 2025 उनके लिए बहुत अच्छा नहीं रहा। बाजार के प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स में साल के अंत में रिकवरी देखने को मिली। लेकिन, 2025 में ज्यादातर निवेशकों के पोर्टफोलियो का रिटर्न अच्छा नहीं रहा। साल के अंत तक सेंसेक्स का रिटर्न 8 फीसदी और निफ्टी का 9 फीसदी रहा। सवाल है कि 2026 शेयरों के निवेशकों के लिए कैसा रहेगा?

मॉर्गन स्टेनली

इस ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि बाजार में तेजी जारी रहने पर दिसंबर 2026 तक सेंसेक्स 1,07,000 तक पहुंच सकता है। यह करीब 26 फीसदी का रिटर्न होगा। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि अगर बाजार में ज्यादा तेजी नहीं आती है तो सेंसेक्स अगले साल दिसंबर तक 95,000 प्वाइंट्स तक जा सकता है। यह 12 फीसदी का रिटर्न होगा। बेयर केस में सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 10 फीसदी गिरकर 76,000 तक आ सकता है।

नोमुरा ने अगले साल के अंत तक निफ्टी के लिए 29,300 का टारगेट दिया है। इसका मतलब 13 फीसदी का रिटर्न है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि करीब 14 महीनों तक कमजोर प्रदर्शन के बाद इंडियन मार्केट्स का वैल्यूएशन प्रीमियम सामान्य हो गया है। यह लंबी अवधि के निवेशकों के लिए पैसे लगाने का अच्छा मौका है। इससे मार्केट में तेजी आने पर उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है।

गोल्डमैन सैक्स

इस ब्रोकरेज फर्म ने नवंबर की शुरुआत में इंडियन मार्केट को लेकर अपना रुख बदला था। उसका मानना है कि इंडियन मार्केट्स प्रदर्शन के मामले में दूसरे बाजारों से 2025 में पिछड़ गया है। लेकिन, अब मार्केट में तेजी की उम्मीद दिख रही है। उसने 2026 के अंत तक निफ्टी के 29,000 तक पहुंच जाने की उम्मीद जताई है। इसका मतलब है कि 2026 में निफ्टी का रिटर्न करीब 12 फीसदी रह सकता है।

कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज का मानना है कि बुल रन जारी रहने पर अगले साल के अंत तक निफ्टी 32,032 तक जा सकता है। इसका मतलब है कि अगले साल निफ्टी का रिटर्न 23.5 फीसदी रह सकता है। हालांकि, बेस केस में उसने दिसंबर 2026 में निफ्टी के 29,120 तक जाने का अनुमान जताया है। इसका मतलब है कि निफ्टी का रिटर्न 12 फीसदी से ज्यादा रह सकता है। बेयर केस में निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर अगले साल दिसंबर में 26,208 तक आ सकता है।

एक्सिस सिक्योरिटीज

इस ब्रोकरेज फर्म ने अगले साल दिसंबर तक निफ्टी के 28,100 तक जाने का अनुमान जताया है। इसका मतलब है कि अगले साल निफ्टी का रिटर्न 8 फीसदी से ज्यादा रह सकता है। उसका मानना है कि बुल केस में निफ्टी 29,500 तक जा सकता है। यह करीब 14 फीसदी का रिटर्न होगा। बेयर केस में उसने निफ्टी के 7 फीसदी गिरकर 24,000 पर आ जाने का अनुमान जताया है।

ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंक एचएसबीसी ने 2026 के दिसंबर तक सेंसेक्स के 94,000 तक पहुंच जाने की उम्मीद जताई है। इसका मतलब है कि अगले साल मार्केट का रिटर्न करीब 11 फीसदी रह सकता है। हालांकि, एचएसबीसी ने सितंबर में इंडिया को ‘न्यूट्रल’ से अपग्रेड कर ‘ओवरवेट’ कर दिया था। उसने यह भी कहा था कि हालिया कमजोर प्रदर्शन के बाद शेयर अट्रैक्टिव दिख रहे हैं।



Source link

Scroll to Top