2025 में कैसा रहा प्राइमरी मार्केट, किस IPO ने किया मालामाल, किसने किया बेहाल? – how did the primary market perform in 2025 which ipos made investors rich and which ones left them disappointed



2025 IPOs : IPO मार्केट के लिए साल 2025 काफी एक्शन भरा रहा है। कई नामी-गिरामी कंपनियों ने बाजार में कदम रखा। 2025 में कुल 106 IPO आए, जिनमें कुछ ने मालामाल किया तो कुछ बेहाल। आइए IPO मार्केट के पूरे लेखेजोख पर डालते हैं एक नजर।

2025 IPO : कौन मालामाल, कौन बेहाल

2025 में कुल 106 IPO आए। इनमें से 51 IPO में लिस्टिंग पर 5 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिला। अर्बन कंपनी में सबसे ज्यादा 62 फीसदी लिस्टिंग गेन देखने को मिला। लिस्टिंग गेन के लिहाज से Aditya infotech दूसरे नंबर पर रहा। ग्लॉटिस में लिस्टिंग पर सबसे ज्यादा 35 फीसदी का नुकसान हुआ। लिस्टिंग पर नुकसान के मामले में दूसरे नंबर पर Om freight रहा।

इश्यू प्राइस के मुकाबले CMP

66 शेयर इश्यू प्राइस से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। Stallion India Fluoro इश्यू प्राइस से 138 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। Aditya Info भी इश्यू प्राइस से 138 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ग्लॉटिस इश्यू प्राइस से 55 फीसदी नीचे है। Gem Arom भी इश्यू प्राइस से 54 फीसदी नीचे है।

2025 में IPO मार्केट

इस साल अब तक 103 आईपीओ आए हैं और 3 आने वाले हैं। 51 आईपीओ में लिस्टिंग गेन देखने को मिला है। वहीं, 49 आईपीओ में लिस्टिंग घाटा हुआ है। 66 आईपीओ इश्यू प्राइस से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। जबकि, 34 आईपीओ इश्यू प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

IPO: 2025 के टॉपर

अर्बन कंपनी में 62 फीसदी लिस्टिंग गेन हुआ है। वहीं, आदित्य इंफोटेक में 61 फीसदी,मीशो में 53 फीसदी, क्वाड्रेंट फ्यूचर में 53 फीसदी और LG इलेक्ट्रॉनिक्स में 48 फीसदी लिस्टिंग गेन देखने को मिला है।

IPO: 2025 में खराब लिस्टिंग

ग्लॉटिस में 35.12 फीसदी लिस्टिंग घाटा हुआ है। वहीं, ओम फ्रेट फॉरवर्डर्स में 33.45 फीसदी,BMW वेंचर्स में 28.90 फीसदी और एरिसइंफ्रा सॉल्यूशन में 21.45 फीसदी लिस्टिंग घाटा हुआ है। जबकि, जारो इंस्टिट्यूट में 6.38 फीसदी का मामूली लिस्टिंग गेन देखने को मिला है।

2025 के सबसे बड़े IPO

2025 के सबसे बड़े IPO पर नजर डालें तो टाटा कैपिटल की आईपीओ साइज 15512 करोड़ रुपए थी। HDB फाइनेंशियल की आईपीओ साइज 12500 करोड़ रुपए, LG इलेक्ट्रॉनिक्स की आईपीओ साइज 11607 करोड़ रुपए, ICICI Pru AMC की आईपीओ साइज 10603 करोड़ रुपए और हेक्सावेयर टेक की आईपीओ साइज 8750 करोड़ रुपए थी।

2025: IPO की सबसे ज्यादा डिमांड

हाइवे इंफ्रास्ट्रक्चर का आईपीओ 256 गुना भरा था। इसी तरह इंडो फार्म इक्विपमेंट का आईपीओ 159 गुना, डेंटा वाटर (Denta Water) का आईपीओ 154 गुना,स्टैलियन इंडिया का आईपीओ 131 गुना और स्टैंडर्ड ग्लास का आईपीओ 130 गुना भरा था।



Source link

Scroll to Top