2 जनवरी को Allied Blenders के ₹3355 करोड़ के शेयर होने वाले हैं फ्री, IPO प्राइस से 114% ऊपर – allied blenders and distillers 55 9 million shares will become free to trade on january 2 as expiry of six month and longer lock in stock up 114 percent from ipo price



एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड का छह महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन 2 जनवरी को खत्म हो रहा है। इसके बाद कंपनी के लगभग 5.59 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे।

ये शेयर कंपनी की बकाया इक्विटी का लगभग 20% हैं। गुरुवार के बाजार भाव पर इन शेयरों की वैल्यू लगभग ₹3355 करोड़ होने का अनुमान है।

याद रहे कि लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि ये सभी शेयर खुले बाजार में बेच ही दिए जाएंगे। ये केवल ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाएंगे।

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स जुलाई 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। इसका ₹1500 करोड़ का IPO 24.85 गुना भरा था। शेयर फिलहाल अपने इश्यू प्राइस से लगभग 114% ऊपर है।

1 जनवरी 2026 को शेयर में 2% की गिरावट है। कंपनी का मार्केट कैप ₹16800 करोड़ पर है। शेयर 6 महीनों में 40% मजबूत हुआ है। प्रमोटर्स के पास 80.91% हिस्सा है।

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का सितंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹1944.14 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹71.80 करोड़ रहा। वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू ₹8072.96 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹200.13 करोड़ रहा।

2 जनवरी को HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का भी 6 महीने का लॉक-इन खत्म हो रहा है। इससे कंपनी के लगभग 48.15 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। ये बकाया इक्विटी का करीब 58% हैं।



Source link

Scroll to Top