16 फरवरी को इन 6 कंपनियों का लॉक-इन होगा खत्म, फ्री हो जाएंगे ₹3653 करोड़ के शेयर – six companies shareholder lock in will end on february 16 shares worth rs 3653 crore to be free for trading tenneco clean air india jsw cement all time plastics



6 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म सोमवार, 16 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके बाद 11.9 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री होने वाले हैं। इनकी वैल्यू ₹3,652.94 करोड़ है।

Tenneco Clean Air India | कंपनी के 1.36 करोड़ शेयर या आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 3% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। कंपनी का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू मौजूदा मार्केट प्राइस पर ₹754.8 करोड़ है।

JSW Cement | कंपनी का 6 महीने और उससे ज्यादा का लॉक इन खत्म होगा। इसके बाद 20 लाख शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। इनकी वैल्यू ₹24 करोड़ से ज्यादा है।

Highway Infrastructure | कंपनी के 3.88 करोड़ शेयर या 54% आउटस्टैंडिंग इक्विटी ट्रेड के लिए फ्री होगी। इसका छह महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल होने वाले शेयरों की मौजूदा कीमत ₹215 करोड़ है।

Fujiyama Power Systems | कंपनी का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। 54 लाख शेयर या आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 2% ट्रेड के लिए एलिजिबल हो जाएगा। मौजूदा मार्केट प्राइस पर इन शेयरों की वैल्यू ₹114 करोड़ है।

Bluestone Jewellery and Lifestyle | 6 महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होगा। कंपनी के 5.78 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 38% हैं। फ्री होने वाले शेयरों की मौजूदा वैल्यू ₹2,518 करोड़ है।

All Time Plastics | 11 लाख शेयर या आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 2% फ्री होने वाला है। इन शेयरों की वैल्यू ₹28.44 करोड़ से ज्यादा है। कंपनी का छह महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है।



Source link

Scroll to Top