15 जनवरी को महाराष्ट्र में म्यूनिसिपल इलेक्शन, शेयर बाजार बंद रहेंगे या खुले? NSE ने जारी किया अपडेट – nse has announced that markets will remain open on january 15 but observe a settlement holiday due to municipal elections in maharashtra



महाराष्ट्र में गुरुवार, 15 जनवरी को म्यूनिसिपल इलेक्शन यानि कि नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। लेकिन इस दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ट्रेडिंग जारी रहेगी। NSE ने घोषणा की है कि 15 जनवरी, 2026 को बाजार खुले रहेंगे। ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी। लेकिन महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के कारण सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा। स्टॉक एक्सचेंज ने सदस्यों को सूचित किया है कि 15 जनवरी को T+0 सेटलमेंट नंबर 2026511 नहीं होगा। इसलिए NSE सदस्यों और मार्केट पार्टिसिपेंट्स को सलाह है कि छुट्टी के कारण सेटलमेंट प्रभावित होंगे, और उन्हें उसी के अनुसार अपने ट्रांजेक्शन की योजना बनानी चाहिए।

15 जनवरी को महाराष्ट्र में मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिलों सहित 29 महानगरपालिकाओं में आने वाले उन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जहां मतदान होना है। महाराष्ट्र सरकार ने इन चुनावों को सुविधाजनक बनाने के लिए नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। नगर निकाय क्षेत्र में आने वाले सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों, निगमों, बोर्डों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों और केंद्र सरकार के कार्यालयों में 15 जनवरी को छुट्टी रहने वाली है। वोटों की गिनती 16 जनवरी को होने वाली है।

कहां-कहां मतदान

मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी-निजामपुर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, नासिक, मालेगाव, अहिल्यानगर, जलगाव, धुले, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर, कोल्हापुर, इचलकरंजी, सांगली-मिराज-कुपवाड, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, जालना, लातूर, अमरावती, अकोला, नागपुर और चंद्रपुर में म्यूनिसिपल इलेक्शन होने हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा कि EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की व्यवस्था सहित सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनता से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील है।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे मतदान और मतगणना की सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करें। मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारियों को बताया जाए और मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं।



Source link

Scroll to Top