₹1.10 लाख करोड़ स्वाहा, Sensex में 250 अंकों की गिरावट, Nifty टूटकर 25750 के नीचे बंद – stock market sensex nifty closes red investors losses massively smallcap midcap zomato parent eternal techm icici bank top gainers lt trent indigo top losers on sensex



Sensex-Nifty Closes Red: अच्छी बढ़त के साथ खुलने के बाद घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 टूटकर डीप रेड हो गए। इंट्रा-डे हाई से सेंसेंक्स 995 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 25600 के करीब तक आ गया था। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी थी और 15 जनवरी को मकर संक्रांति के चलते स्टॉक मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी एक कारोबारी दिन पहले यानी बुधवार 14 जनवरी को खिसक गया और इन दो वजहों से आज मार्केट में काफी तेज उथल-पुथल रही। निचले स्तर पर खरीदारी लौटी तो मार्केट ने काफी रिकवरी की। इस उठा-पटक के बीच आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹7.10 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत ₹7.10 लाख करोड़ बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) आज 250.48 प्वाइंट्स यानी 0.30% की फिसलन के साथ 83,627.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 57.95 प्वाइंट्स यानी 0.22% की गिरावट के साथ 25,732.30 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स का सिर्फ एक शेयर ही आज रेड जोन में बंद हुआ तो निफ्टी 50 के 47 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स आज के इंट्रा-डे हाई 84,258.03 से 995.24 प्वाइंट्स फिसलकर 83,262.79 तक आ गया था तो निफ्टी 25,899.80 के इंट्रा-डे हाई से टूटकर 25,600 के एकदम करीब 25,603.30 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹1.10 लाख करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 12 जनवरी 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,68,73,439.63 करोड़ था। आज यानी 13 जनवरी 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,67,62,732.74 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि मार्केट में आज की हाहाकार ने निवेशकों की पूंजी ₹1,10,706.89 करोड़ घटा दी है।



Source link

Scroll to Top