हर 1 शेयर पर 3 नए शेयर मिलेंगे फ्री, 31 दिसंबर रिकॉर्ड डेट; स्प्लिट भी होगा स्टॉक – a 1 limited is giving 3 shares as bonus for every one existing share stock will split too record date is on december 31



A-1 लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयरों का तोहफा मिलने वाला है। साथ ही कंपनी स्टॉक को स्प्लिट भी करने वाली है। पहले बात करते हैं बोनस शेयर की। कंपनी हर एक मौजूदा शेयर पर 3 नए शेयर फ्री देगी। रिकॉर्ड डेट 31 दिसंबर 2025 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

इससे पहले कंपनी ने साल 2021 में बोनस शेयर बांटे थे। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 3 शेयरों पर 20 नए शेयर बोनस के तौर पर मिले थे। A-1 Ltd का मार्केट कैप 1900 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर 24 दिसंबर को BSE पर 1669.80 रुपये पर बंद हुआ।

स्टॉक स्प्लिट की डिटेल

स्टॉक स्प्लिट के तहत A-1 लिमिटेड का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में टूटने वाला है। इसके लिए भी रिकॉर्ड डेट 31 दिसंबर 2025 है। स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू दोनों का ऐलान नवंबर 2025 में हुआ था।

6 महीनों में 160 प्रतिशत चढ़ा शेयर

A-1 Ltd का शेयर साल 2025 में अब तक 316 प्रतिशत चढ़ा है। 6 महीनों में कीमत 160 प्रतिशत मजबूत हुई है। वहीं 3 महीनों में इसने 77 प्रतिशत की तेजी देखी है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2816.55 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 380 रुपये है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 70.03 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।



Source link

Scroll to Top