
शेयर बाजारों में साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 545.52 अंक चढ़कर 85220.60 पर और निफ्टी 190.75 अंक चढ़कर 26129.60 पर बंद हुआ। इस बीच कौन से शेयर टॉप गेनर रहे और कौन से टॉप लूजर, आइए जानते हैं…
Graphite India | मौजूदा भाव ₹642.10 (+9.24%): यूरोप के कार्बन बॉर्डर नियमों और लो-कार्बन स्टील बनाने पर उनके असर को लेकर उम्मीदों से शेयर को बढ़ावा मिला। यूरोपियन यूनियन (EU) का कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म 2026 से लागू किया जाना है। इसके तहत EU में स्टील और एल्युमीनियम के इंपोर्ट पर उनके प्रोडक्शन में होने वाले कार्बन उत्सर्जन की मात्रा के आधार पर टैक्स लगाया जाएगा।
Globus Spirits | मौजूदा भाव ₹1067.90 (+8.66%): कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसका बोर्ड 9 जनवरी 2026 को मीटिंग करने वाला है। इसमें अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही और अप्रैल-दिसंबर 2025 छमाही के वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी।
HFCL Ltd | मौजूदा भाव ₹67.75 (+6.71%): यह स्टॉक 31 दिसंबर के ट्रेडिंग सेशन से फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट से बाहर हो गया है। अब यह सिर्फ कैश मार्केट में ट्रेड करेगा।
Mangalore Refinery and Petrochemicals | मौजूदा भाव ₹152.20 (+7.49%): कंपनी ने एक दिन पहले बताया था कि उसका बोर्ड 15 जनवरी 2026 को मीटिंग करने वाला है। इसमें अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड फाइनेंशियल नतीजों को मंजूरी दी जाएगी।
Zydus Wellness | मौजूदा भाव ₹456.45 (+7.69%): मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को ‘Buy’ रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। साथ ही बुल केस में इसमें 80 प्रतिशत तक तेजी की संभावना जताई है। बेस केस में टारगेट ₹575 तय किया है।
Privi Speciality Chemicals | मौजूदा भाव ₹2804.15 (-11.61%): एक बड़े ट्रांजेक्शन में कंपनी के 38.8 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। ये शेयर कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी के 9.93 प्रतिशत के बराबर हैं। ट्रांजेक्शन की कुल वैल्यू 1086 करोड़ रुपये रही।
Vodafone Idea | मौजूदा भाव ₹10.76 (-10.85%): सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट ने कंपनी के लिए AGR राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है। पैकेज के तहत ₹87695 करोड़ के AGR भुगतान पर 5 साल का मोरेटोरियम दिया गया है। इस पेमेंट को FY32 से FY41 के बीच रीशेड्यूल किया जाएगा।
Coffee Day Enterprises | मौजूदा भाव ₹36.37 (-3.12%): शेयर बाजार में तेजी के बीच यह शेयर बीएसई पर दिन में ₹35.83 के लो तक गया। एक दिन पहले यह 6.33% उछला था।
Navin Fluorine International | मौजूदा भाव ₹5920.25 (-3.40%): शेयर में बिकवाली का भारी दबाव दिखा। दिन में यह BSE पर ₹5871.05 के लो तक गया।