
HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा जारी एक ऐडेंडम के अनुसार, HDFC म्यूचुअल फंड ने कुछ इक्विटी स्कीमों के फंड मैनेजमेंट में बदलाव की घोषणा की है, जो 8 दिसंबर, 2025 से प्रभावी होगा। यह बदलाव रोशी जैन के कंपनी छोड़ने के बाद हुआ है, जो फिलहाल इन फंड्स को मैनेज कर रही थीं। ताजी जानकारी के मुताबिक HDFC का फ्लैगशिप फंड – HDFC फ्लेक्सी कैप फंड, अब चिराग सेतलवाड मैनेज करेंगे। फंड हाउस ने इससे पहले HDFC फोकस्ड फंड और HDFC ELSS टैक्स सेवर फंड के मैनेजमेंट में भी बदलाव की घोषणा की थी। इन्हें अब गोपाल अग्रवाल और अमर काल्कुंद्रिकर (Amar Kalkundrikar)मैनेज करेंगे। काल्कुंद्रिकर इस साल अगस्त में HDFC AMC में शामिल हुए थे। वह पहले निप्पॉन इंडिया एसेट मैनेजमेंट में फंड मैनेजर थे।
मनीकंट्रोल ने पहले ही बताया था कि रोशी जैन HDFC AMC छोड़ने वाली हैं। जैन ने पहले फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया AMC में 17 साल बिताए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2003 में गोल्डमैन सैक्स में एक इक्विटी एनालिस्ट के तौर पर की थी। उन्होंने 2022 में तत्कालीन CIO और अनुभवी फंड मैनेजर प्रशांत जैन के जाने के बाद HDFC फ्लेक्सी कैप फंड की ज़िम्मेदारी संभाली थी।