
सीएनबीसी-आवाज , मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
कल के प्राइस एक्शन में दो हिस्से थे। पहला 10-11 बजे का मार्जिन कॉल था। और दूसरा उसके बाद की बड़ी शॉर्ट कवरिंग थी। कल हमने बात की थी कि पहला 200 DMA टेस्ट बचता है। कल निफ्टी ने 200 DMA तोड़ा लेकिन रिकवरी के बाद उसके ऊपर बंद हुआ।
आज सुबह-सुबह ग्लोबल बाजारों में बड़ी रिकवरी आई। ट्रंप के ग्रीनलैंड वाले बयान के बाद गिफ्ट निफ्टी 100 अंक ऊपर था। ट्रंप के भारत वाली ट्रेड डील के बयान के बाद अब गिफ्ट निफ्टी 200 अंक ऊपर चला गया। शॉर्ट करने वालों के लिए भी कोई छोटी-मोटी रैली होना जरूरी होता है। ये न समझें कि बाजार में कल बॉटम बन गया। कल का निचला स्तर वापस टेस्ट होगा, इसकी संभावना काफी ज्यादा है। बड़ी ट्रेड अभी भी शॉर्ट साइड पर ही है। जहां भी ये वाली रैली फेल होगी, वहां वापस एक शॉर्ट ट्रेड खुलेगी।
आज के संकेत
सिर्फ नेटवर्क18 के रिपोर्टर से डॉनाल्ड ट्रंप ने बात की। गए तो दावोस सभी लेकिन काम की बात सिर्फ हमारे यहां नेटवर्क18 पर हुई। बड़ा सवाल ट्रंप के बयान को कितना गंभीरता से लें। क्योंकि ये बात वो पहले भी कह चुके हैं क्योंकि बाजार ओवरसोल्ड है इसलिए रिएक्शन बड़ा हो सकता है। इसके अलावा ट्रंप के ग्रीनलैंड वाले बयान से भी ग्लोबल बाजार में जोश है, लेकिन दिक्कत ये है कि हमारी अपनी दिक्कतें कम नहीं हैं।
अनुज सिंघल ने कहा कि डॉलर-रुपये में एकतरफा 92 तक की गिरावट बड़ा टेंशन बढ़ाने वाला है। इसके अलावा नतीजों का मौसम भी अब तक खराब ही रहा है। ICICI बैंक और RIL के नतीजों के बाद सेंटिमेंट खराब हुआ था। हालांकि कल FIIs की उतनी बिकवाली नहीं की जो स्क्रीन बता रही थी। कैश और फ्यूचर्स मिलाकर सिर्फ `846 करोड़ की बिकवाली की। इसका मतलब इस समय ये खेल सेंटिमेंट का है। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी भी है। सबसे बड़े फैक्टर्स मार्केट ब्रेड्थ और इंडिया VIX रहेंगे। अगर कोई रैली टिकनी है तो इन दोनों फैक्टर्स पर ध्यान दें।
बाजार: अब क्या हो रणनीति?
निफ्टी में 25,350-25,450 के बीच शॉर्ट करने का मौका खोजें। ये मत सोचें कि बाजार ने कल बॉटम बना दिया। बॉटम हमेशा खराब खबर पर बनता है। अच्छी खबर पर बाजार में बॉटम नहीं बनता । अपनी फंसी हुई पोजीशन से हर रैली में बाहर हों। खरीदारी सिर्फ चुनिंदा शेयरों में ही करें। अगर नतीजों का पहला हाफ अच्छा नहीं तो दूसरा और खराब हो सकता है। अब 1 फरवरी को आने वाले बजट से काफी उम्मीद रहेंगी।
अगर बाजार को कुछ बदल सकता है तो वो टैक्स में बड़ी कटौती होगा। PSU बैंक, FMCG और चुनिंदा मेटल शेयरों में अब भी दम है। सिर्फ आज के लिए शॉर्ट कवरिंग वाले शेयरों पर फोकस कर सकते हैं। HDFC बैंक और ICICI बैंक पर ध्यान दें। अगर इंट्राडे में ये दोनों गिरना शुरू हुए तो शॉर्ट भी करें। चुनिंदा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अब भी अच्छे मौके हैं। कल पहले 2 घंटे में काफी मार्जिन कॉल ट्रिगर हुई होंगी, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में क्वालिटी शेयरों का ध्यान रखें।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25,300-25,350 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,450-25,500 (पिछला सपोर्ट) पर है। 25,300-25,350 पर रैली फेल हुई तो बेचें, SL- 25,450 पर लगाए। पहला सपोर्ट 25,125-25,175 (200 DMA, न्यूट्रल जोन) पर है। सबसे अहम सपोर्ट 24,925-25,000 (कल का निचला स्तर) पर है। अभी के लिए खरीदारी का कोई ट्रेड नहीं, खासकर गैपअप के बाद देखेंगे 10.30-11 बजे के बाद रैली टिकती है या नहीं।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में अब 59,500-59,600 पर बड़ी रजिस्टेंस है। कोई भी रैली यहीं पर फेल होने का रिस्क रहेगा। अगर 59,400-59,500 पर रैली फेल हो तो 59,600 के SL के साथ बेचें। अगर 59,600 के ऊपर टिक गए तभी रैली बड़ी हो सकती है। कल का निचला स्तर (58,278) अब सबसे बड़ा सपोर्ट है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।