मौजूदा मार्केट में अनिश्चितता ज्यादा, मिड-स्मॉलकैप के बजाए लार्ज कैप में दिख रहा बेहतर सपोर्ट – the current market is facing a lot of uncertainty with large caps showing better support than mid and small caps



Market Outlook: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में जोश रहा। सेंसेक्स- निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए बंधन एएमसी के VP Equities विराज कुलकर्णी ने कहा कि लार्ज कैप वैल्यूएशन अब रीजनेबल हैं। निफ्टी पिछले एक साल से लगभग फ्लैट है। अर्निंग्स ग्रोथ सिंगल डिजिट में रही है। भारी सेलिंग से मार्केट पर दबाव दिखा। मिड और स्मॉल कैप में ज्यादा करेक्शन आया। अगले 6–12 महीने में अर्निंग्स पिकअप की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि निफ्टी का वैल्युएशन लॉन्ग-टर्म एवरेज के पास है। लार्ज कैप में बेहतर सपोर्ट दिखता है। मिड और स्मॉल कैप में कंसोलिडेशन जरूरी है। स्मॉल कैप पर अभी पूरी तरह कंफर्ट नहीं है।

एकमुश्त निवेश करने का सही समय? इस सवाल का जबाव देते हुए उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा मार्केट में अनिश्चितता ज्यादा है। ग्लोबल इवेंट्स बड़े फैक्टर हैं। टैरिफ, US रिसेशन और फेड पर नजर है। ग्लोबल कारणों से करेक्शन आ सकता है। बाजार के तेज भागने की उम्मीद कम है , हालांकि वैल्युएशन अब रीजनेबल लग रहे हैं। लिहाजा धीरे-धीरे पैसा डालना सही रणनीति है।

Bandhan Flexicap Fund पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि लार्ज, मिड और स्मॉल की फ्लेक्सिबिलिटी होती है। फंड मैनेजर पर कोई तय सीमा नहीं होती है। मिड कैप वेट 20 से 50% के बीच रखा जाता है। बाजार महंगा लगे तो मिड कैप घटाते हैं। बाजार सस्ता लगे तो मिड कैप बढ़ाते हैं। पिछले साल मिड कैप करीब 20% था। आज मिड कैप वेट करीब 30% है। फंड को हम बैलेंस्ड तरीके से चलाते हैं। ग्रोथ, वैल्यू और GARP – तीनों को बैलेंस रखते हैं। फंड में हर मार्केट साइकिल में टिके रहने की स्ट्रैटेजी है। कंसिस्टेंट और स्टेबल रिटर्न का लक्ष्य है।

एलोकेशन में डिसिप्लिन बनाए रखते हैं। फंड हमेशा बैलेंस्ड रहता है। 20–30% मोमेंटम / हाई ग्रोथ स्टॉक्स है। 20–30% वैल्यू स्टॉक्स में एक्सपोजर है। मोमेंटम में चुनिंदा 10–15 स्टॉक्स लेते हैं। वैल्यू में भी 10–15 बेस्ट स्टॉक्स लेते हैं।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top