मोतीलाल ओसवाल AMC से जुड़े शेयरों में भारी गिरावट, जानिए क्या रही वजह – shares linked to motilal oswal amc witnessed a sharp decline find out the reason behind the fall



मोतीलाल ओसवाल की AMC से जुड़े शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है। आखिर क्या वजह है इस बारे में बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के आशाीष वर्मा ने कहा कि मोतीलाल ओसवाल AMC के मैनेजमेंट में बदलाव किया गया है। मौजूदा CIO निकेत शाह को आज से नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मोतीलाल ओसवाल AMC के बयान में कहा गया है कि कंपनी के सीनियर लीडरशिप में बदलाव किया गया है। मौजूदा CIO निकेत शाह को आज से नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस बयान के बाद मोतीलाल ओसवाल AMC से जुड़े शेयरों में भारी बिकवाली आई है।

कल्याण ज्वेलर्स में भारी गिरावट

कल्याण ज्वेलर्स का शेयर आज करीब 10% नीचे आ गया। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड में इसका 9.05% हिस्सा है। मिडकैप फंड की कुल होल्डिंग वैल्यू का 7.9% कल्याण ज्वेलर्स में है।

परसिस्टेंट सिस्टम में गिरावट

यह शेयर शेयर करीब 4% नीचे चला गया है। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड में इसका 6.09% हिस्सा है। मिडकैप फंड की कुल होल्डिंग वैल्यू का 10.15% परसिस्टेंट में है।

कोफोर्ज में गिरावट

कोफोर्ज का शेयर करीब 5% नीचे गिर गया है। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड में इसका 8.91% हिस्सा है।

डिक्सन टेक में गिरावट

डिक्सन टेक का शेयर करीब 3% टूटा है। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड में इसका 3.95% हिस्सा है। मिडकैप फंड की कुल होल्डिंग वैल्यू का 6.89% डिक्सन टेक में है।

KEI इंडस्ट्रीज में गिरावट

आज यह शेयर भी करीब 4% नीचे चला गया। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड में इसका 4.56% हिस्सा है। मिडकैप फंड की कुल होल्डिंग वैल्यू का 4.84% KEI इंडस्ट्रीज में है।

आदित्य बिड़ला कैपिटल

यह शेयर करीब 3% नीचे कारोबार करता दिखा है। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड में इसका 2.06% हिस्सा है। मिडकैप फंड की कुल होल्डिंग वैल्यू का 4.61% AB कैपिटल में है।



Source link

Scroll to Top