मॉर्गन स्टेनली और जेफरीज की नई ‘Buy’ लिस्ट; इन 18 स्टॉक्स में दिख सकती है तूफानी तेजी – from axis bank to eternal morgan stanley jefferies unveil top 18 stock picks after q3 earnings



Brokerage Top Picks After Q3: दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजों का सीजन अब लगभग खत्म हो चुका है। इसके बाद ही ब्रोकरेज फर्मों ने अपने नए स्टॉक आइडिया और हाई-कन्विक्शन शेयरों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है। मॉर्गन स्टैनली और जेफरीज ने तिमाही नतीजों के आधार पर कई शेयरों पर अपनी रेटिंग और टारगेट प्राइस अपडेट किए हैं। इनमें एक्सिक बैंक, टाटा स्टील, पॉलीबैक इंडिया से लेकर इटरनल समेत 18 ऐसे शेयरों की पहचान की गई है जिनमें आगे बेहतर ग्रोथ और मजबूत रिटर्न की संभावना जताई गई है।

मॉर्गन स्टेनली की ‘ओवरवेट’ और ‘अंडरवेट’ लिस्ट

मॉर्गन स्टेनली ने अपनी अपडेटेड ‘बॉटम-अप आइडियाज’ की लिस्ट जारी की। इसमें ऐसे शेयर शामिल हैं जिनमें आगे अच्छी तेजी की संभावना है। साथ ही कुछ ऐसे स्टॉक्स भी हैं जहां सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ब्रोकरेज ने टाटा स्टील के शेयर को ‘ओवरवेट’ रेटिंग दी है। यह शेयर पिछले एक साल में करीब 50% चढ़ चुका है। श्रीराम फाइनेंस भी इसके पसंदीदा शेयरों की सूची में शामिल है, जिसने एक साल में करीब 90% की तेजी दिखाई है।

इसके अलावा पॉलीकैब इंडिया (Polycab India), ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOL) और इटरनल (Eternal) को भी इसने ओवरवेट लिस्ट में रखा गया है। ईटरनल का शेयर फिलहाल करीब 277 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि इसका हालिया उच्च स्तर 368 रुपये रहा है।

दूसरी ओर, मॉर्गन स्टेनली ने बर्जर पेंट्स इंडिया और श्री सीमेंट के शेयर पर ‘अंडरवेट’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि इन कंपनियों पर कॉम्पिटीशन का दबाव बढ़ रहा है। श्री सीमेंट अपने राइवल कंपनियों की तुलना में कमजोर प्रदर्शन कर रही है और मर्जर-एक्विजिशन के मोर्चे पर भी ज्यादा सक्रिय नहीं रही है।

SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) और एसआरएफ (SRF) पर भी ब्रोकरेज ने सतर्क रुख अपनाया है। डिक्सन टेक्नोलॉजीज को लेकर चिंता जताई गई है कि मेमोरी कीमतें बढ़ने से स्मार्टफोन वॉल्यूम ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।

जेफरीज की टॉप पिक्स: फाइनेंशियल्स पर जोर

जेफरीज ने भी अपनी पसंदीदा शेयरों की लिस्ट जारी की है। ब्रोकरेज का फोकस उन कंपनियों पर है जो वित्त वर्ष 2027 में मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ दिखा सकती हैं।

इस लिस्ट में फाइनेंशियल सेक्टर हावी है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस को ब्रोकरेज ने अपनी पसंद बताया है। सीमेंट और NBFC सेगमेंट में अंबुजा सीमेंट्स और चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी को भी जेफरीज ने पॉजिटिव नजरिए से देखा है। इटरनल दोनों ब्रोकरेज की पसंद में शामिल है।

रियल एस्टेट, मेटल और ऑटो एंसिलरी थीम

रियल एस्टेट सेक्टर में गोदरेज प्रॉपर्टीज पर खास ध्यान दिया गया है। रियल्टी इंडेक्स पर दबाव के बीच यह शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से करीब 25% नीचे है। मेटल और एनर्जी सेक्टर में हिंदुस्तान जिंक और जेएसडब्ल्यू एनर्जी को चुना गया है।

ऑटो एंसिलरी सेक्टर को भी ग्रोथ थीम के रूप में देखा जा रहा है। भारत फोर्ज, समवर्धना मदरसन इंटरनेशनल और सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स को बेहतर मांग का फायदा मिलने की उम्मीद है।

फार्मा और अन्य सेक्टर

फार्मा और हेल्थकेयर से जुड़ी कंपनियों में मैनकाइंड फार्मा और स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस को लिस्ट में जगह मिली है। वोल्टास को भी शामिल किया गया है। ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत गर्मी के मौसम से कंपनी की बिक्री को सहारा मिल सकता है।

कुल मिलाकर, तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस अब सेक्टर और स्टॉक-स्पेसिफिक स्ट्रैटजी अपना रहे हैं। फाइनेंशियल्स, ऑटो एंसिलरी, मेटल और चुनिंदा कंज्यूमर थीम पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Share Market Fall: शेयर बाजार में इन 4 कारणों से गिरावट, सेंसेक्स 750 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 25,700 के नीचे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top