
कोल इंडिया अब भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में बाकी बची 15 फीसदी हिस्सेदारी भी बेचने की तैयारी में है। इससे पहले कोल इंडिया ने BCCL में अपना 10 फीसदी स्टेक अच्छे भाव पर बेचा था। कोल इंडिया सरकारी कंपनी है। कंपनी के प्लान की जानकारी रखने वाले कुछ सोर्स ने मनीकंट्रोल को इसके प्लान के बारे में बताया है। कंपनी के प्लान के मुताबिक, वह अपनी कुछ सब्सिडियरीज के IPO लाने वाली है। सब्सिडियरी कंपनियों को मार्केट में लिस्ट करके कोल इंडिया उनकी वैल्यू भुनाना चाहती है।
सूत्रों के मुताबिक, BCCL में कोल इंडिया की कुल 25 फीसदी हिस्सेदारी थी। कंपनी ने पहले 10 फीसदी हिस्सेदारी IPO के जरिए बेची थी। अगले 6 महीने में कोल इंडिया बाकी बची 15% हिस्सेदारी भी बेच देगी।
सोर्स के मुताबिक, “हम शेयर मार्केट की हालत देखेंगे और ज्यादा से ज्यादा वैल्यू हासिल करने की कोशिश करेंगे। 15 फीसदी हिस्सेदारी अगले 6 महीने में बेचा जाएगा।”
सेंटर माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट का आएगा IPO
कोल इंडिया अपनी एक और सब्सिडियरी सेंटर माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट का IPO लाने के लिए फरवरी में रोड शो करने वाली है। इसका IPO मार्च में आ सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा। इसमें भी BCCL और CIL की तरह ही कोल इंडिया 10-15 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी।