
बीते सप्ताह यानि कि 15-19 दिसंबर के बीच शेयर बाजार में 15 कंपनियों की लिस्टिंग हुई। इनमें से 5 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की थीं, यानि कि इनके शेयर BSE, NSE पर लिस्ट हुए। बाकी की 10 कंपनियों में से 8 BSE SME पर और 2 NSE SME पर लिस्ट हुईं। 15 कंपनियों में से 9 ऐसी हैं, जिनके शेयर लिस्टिंग के बाद IPO प्राइस से 45 प्रतिशत तक ऊपर हैं। इनमें मेनबोर्ड सेगमेंट की कोरोना रेमेडीज और ICICI Prudential AMC भी शामिल हैं। आइए जानते हैं डिटेल…
मेनबोर्ड की लिस्टिंग
Wakefit Innovations: यह कंपनी 15 दिसंबर को बीएसई पर आईपीओ प्राइस 195 रुपये के आसपास ही लिस्ट हुई थी। लेकिन इसका शुक्रवार का भाव 192.80 रुपये आईपीओ प्राइस से 1 प्रतिशत कम है।
Corona Remedies: यह कंपनी 15 दिसंबर को 38 प्रतिशत गेन के साथ लिस्ट हुई थी। शुक्रवार को बीएसई पर भाव 1374.85 रुपये था। यह आईपीओ प्राइस से 29 प्रतिशत ज्यादा है।
Nephrocare Health: शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 449.85 रुपये पर बंद हुआ। यह आईपीओ प्राइस 460 रुपये से 2 प्रतिशत कम है। शेयर 17 दिसंबर को 7 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था।
Park Medi World: शेयर 17 दिसंबर को 4 प्रतिशत गिरावट में लिस्ट हुआ था। शुक्रवार को बीएसई पर भाव 155.05 रुपये था। यह आईपीओ प्राइस 162 रुपये से 4 प्रतिशत ही कम है।
ICICI Prudential AMC: शेयर 19 दिसंबर को 20 प्रतिशत गेन के साथ लिस्ट हुआ था। शुक्रवार को बीएसई पर शेयर का बंद भाव 2586.70 रुपये आईपीओ प्राइस 2165 रुपये से 19.5 प्रतिशत ज्यादा है।
SME सेगमेंट की लिस्टिंग
K.V. Toys India: शेयर 15 दिसंबर को BSE SME पर लगभग 34 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 320 रुपये पर लिस्ट हुआ। शुक्रवार, 19 दिसंबर को यह 321.90 रुपये पर बंद हुआ। यह भाव आईपीओ प्राइस 239 रुपये से 34.6 प्रतिशत ज्यादा है।
Prodocs Solutions: यह कंपनी 15 दिसंबर को BSE SME पर 8.51% प्रीमियम के साथ 149.75 रुपये पर लिस्ट हुई। शुक्रवार को भाव 183.65 रुपये था। यह आईपीओ प्राइस 138 रुपये से 33 प्रतिशत ज्यादा है।
Riddhi Display Equipments: 15 दिसंबर को BSE SME पर लिस्ट हुई इस कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस 100 रुपये से 38 प्रतिशत नीचे है। शुक्रवार को शेयर का भाव 61.92 रुपये था। शेयर ने 80 रुपये के भाव पर शुरुआत की थी।
Unisem Agritech: शेयर आईपीओ प्राइस 65 रुपये से 5 प्रतिशत ज्यादा पर है। शुक्रवार को कीमत 61.60 रुपये पर थी। 17 दिसंबर को BSE SME पर कंपनी की लिस्टिंग फ्लैट रही थी।
Shipwaves Online: 17 दिसंबर को शेयर की BSE SME पर लिस्टिंग फ्लैट रही। शुक्रवार को यह 10.29 रुपये पर था। यह कीमत आईपीओ प्राइस 12 रुपये से 14 प्रतिशत कम है।
Pajson Agro India: शेयर 136.70 रुपये पर है। 18 दिसंबर को यह BSE SME पर 5 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था। मौजूदा कीमत आईपीओ प्राइस 118 रुपये से 16 प्रतिशत ज्यादा है।
HRS Aluglaze: शेयर आईपीओ प्राइस 96 रुपये से लगभग 45 प्रतिशत ज्यादा पर है। शुक्रवार को शेयर 138.91 रुपये पर बंद हुआ। 18 दिसंबर को यह BSE SME पर 31 प्रतिशत गेन के साथ लिस्ट हुआ।
Stanbik Agro: 19 दिसंबर को शेयर BSE SME पर 6 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था। शुक्रवार को शेयर 33.33 रुपये पर बंद हुआ। यह आईपीओ प्राइस 30 रुपये से 11 प्रतिशत ज्यादा है।
Exim Routes: 19 दिसंबर को यह कंपनी NSE SME पर 25 प्रतिशत गेन के साथ लिस्ट हुई। शुक्रवार का शेयर भाव 115.50 रुपये इसके आईपीओ प्राइस 88 रुपये से 31 प्रतिशत ज्यादा है।
Ashwini Container Movers: शेयर शुक्रवार को 140.25 रुपये पर बंद हुआ। यह भाव आईपीओ प्राइस 142 रुपये से 1 प्रतिशत कम है। 19 दिसंबर को शेयर NSE SME पर 3.5 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था।