
5 जनवरी से शुरू हुए इस हफ्ते में 14 कंपनियों के 13763 करोड़ रुपये के शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। इनमें से ज्यादातर कंपनियां हाल ही में लिस्ट हुई कंपनियां हैं। ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। वे सिर्फ ट्रेड के लिए पात्र हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक इन इस हफ्ते में खत्म हो रहा है…
नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, कंपनी के 10.99 करोड़ शेयर 7 जनवरी को ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की बकाया इक्विटी का 2 प्रतिशत हैं। कंपनी का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। मौजूदा मार्केट प्राइस पर फ्री होने वाले शेयरों की कीमत 1973 करोड़ रुपये है। Meesho के शेयर अभी भी अपने इश्यू प्राइस से 60 प्रतिशत ऊपर हैं।
2025 के सबसे बड़े IPO का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन 7 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद कंपनी के 7.12 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 2% ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएगा। मौजूदा कीमत पर ये शेयर 2573 करोड़ रुपये के हैं। Tata Capital के शेयर इस वक्त अपने इश्यू प्राइस से 11% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।
कंपनी का तीन महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन 8 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद इसके 1.52 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए पात्र हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की बकाया इक्विटी का 2% हैं। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू 2252 करोड़ रुपये है। LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर अभी अपने इश्यू प्राइस से 30% ऊपर हैं।
ग्लोबल को-वर्किंग स्पेस प्रोवाइडर वीवर्क की इंडिया यूनिट का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन 6 जनवरी को खत्म होगा। नुवामा अल्टरनेटिव के अनुसार, कंपनी के 1.04 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 8% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर, इन शेयरों की कीमत 637 करोड़ रुपये है। स्टॉक अभी अपने इश्यू प्राइस से 6% नीचे ट्रेड कर रहा है।
इन कंपनियों का भी लॉक इन हो रहा खत्म
सोमवार, 5 जनवरी
Sambhv Steel Tubes: कंपनी के 14.21 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 48% ट्रेड के लिए फ्री होने वाला है। इन शेयरों की वैल्यू 1385 करोड़ रुपये है। स्टॉक अपने इश्यू प्राइस से 18% ऊपर ट्रेड कर रहा है।
Om Freight Forwarders: 6 लाख शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। ये कंपनी की 2% हिस्सेदारी के बराबर हैं। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू 5.6 करोड़ रुपये है। स्टॉक अपने इश्यू प्राइस से 31% नीचे ट्रेड कर रहा है।
Globe Civil Projects: 3.05 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 51% ट्रेड के लिए फ्री हो रहा है। इन शेयरों की वैल्यू 185.2 करोड़ रुपये है। स्टॉक अपने IPO प्राइस से 16% नीचे है।
Brigade Hotel Ventures: 1.4 करोड़ शेयर या कुल बकाया का 4% फ्री हो जाएगा। इन शेयरों की वैल्यू 96 करोड़ रुपये है। स्टॉक अपने इश्यू प्राइस से 24% नीचे है।
Advance Agrolife: 29 लाख शेयर या कंपनी की बकाया इक्विटी का 4% ट्रेड के लिए फ्री होने जा रहा है। इन शेयरों की वैल्यू 351 करोड़ रुपये है। स्टॉक अपने इश्यू प्राइस से 21% ऊपर है।
बुधवार, 7 जनवरी
Aequs: कंपनी के 1.67 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री होने वाले हैं। इन शेयरों की वैल्यू 230 करोड़ रुपये है। ये शेयर कंपनी की बकाया इक्विटी का 2% हैं। स्टॉक अपने IPO प्राइस से 10% ऊपर है।
Vidya Wires: 87 लाख शेयर या कुल बकाया का 4%, जिसकी कीमत 44 करोड़ रुपये है, ट्रेड के लिए फ्री होने वाला है। स्टॉक अपने इश्यू प्राइस से 4% नीचे ट्रेड कर रहा है।
गुरुवार, 8 जनवरी
Crizac: 104.9 मिलियन शेयर या कुल बकाया इक्विटी का 60% गुरुवार को फ्री हो जाएगा। इस हिस्सेदारी की मौजूदा कीमत ₹2,968 करोड़ है। स्टॉक अपने इश्यू प्राइस से 15% ऊपर ट्रेड कर रहा है।
शुक्रवार, 9 जनवरी
Nephrocare Health: 19 लाख शेयर या कुल बकाया का 2% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। इसकी वैल्यू 90 करोड़ रुपये है। स्टॉक अपने इश्यू प्राइस से 3% ऊपर है।
Bansal Wire Industries: 3.13 करोड़ शेयर या कंपनी की बकाया इक्विटी का 20%, जिसकी कीमत 973 करोड़ रुपये है, ट्रेड के लिए फ्री हो रहा है। स्टॉक अपने इश्यू प्राइस से 20% ऊपर है।