इस हफ्ते 13 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक-इन हो रहा है खत्म, ₹55000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए हो जाएंगे फ्री – 13 companies shareholder lock in going to end this week shares worth nearly rs 55000 crore will free up for trade ventive hospitality akme fintrade kalpataru epack prefab hdb financial



29 दिसंबर से शुरू इस हफ्ते में 13 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, इसके बाद लगभग ₹55000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे।

इन शेयरों की अनुमानित वैल्यू शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के बेसिस पर है। ध्यान रहे कि लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर खुले बाजार में बेच ही दिए जाएंगे। ये सिर्फ ट्रेड के लिए पात्र हो जाएंगे।

29 दिसंबर: हफ्ते के पहले दिन वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के ₹8791 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो रहे हैं। इसके अलावा ट्रूऑल्ट बायोएनर्जी के ₹100 करोड़, जिनकुशल इंडस्ट्रीज के ₹13 करोड़, जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग के ₹497 करोड़ और ईपैक प्रीफैब टेक्नोलोजिज के ₹110 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री होंगे।

30 दिसंबर: मंगलवार को पेस डिजिटेक के ₹108 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे, वहीं एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैस के ₹810 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म होगा।

31 दिसंबर: रियल एस्टेट फर्म कल्पतरु का लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद लगभग ₹3900 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। वहीं एक्मे फिनट्रेड के ₹60 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन खत्म हो जाएगा।

1 जनवरी: इस दिन ग्लॉटिस के ₹13 करोड़ के शेयर और ऑल टाइम प्लास्टिक्स के ₹105 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे।

2 जनवरी: शुक्रवार को HDB फाइनेंशियल का 6 महीने का लॉक-इन खत्म हो रहा है। इससे लगभग ₹37000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। इसके अलावा एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के लगभग ₹3500 करोड़ के शेयर भी ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे।



Source link

Scroll to Top