सोना-चांदी हो या फिर तांबा, दुनियाभर के कमोडिटी बाजार में तेजी का दौर जारी है। सोने और चांदी के भाव आज 24 दिसंबर को एक बार फिर अपने नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,500 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई। जबकि चांदी की कीमत फ्यूचर्स मार्केट में 72 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू गई। सिर्फ सोना और चांदी ही नहीं, इनके प्लैटिनम और तांबा के भाव भी अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। तांबे की कीमत बुधवार को 12,000 डॉलर के पार निकल गई और यह साल 2009 के बाद का इसका सबसे अच्छा साल होने जा रहा है। वहीं, एल्यूमिनियम की कीमतें 2022 के बाद के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। कमोडिटी बाजार की इस जबरदस्त तेजी का शेयर बाजार में भी साफ देखा जा रहा है। इन धातुओं से कनकेक्शन रखने वाले कई स्टॉक्स अपने 52-वीक हाई या फिर ऑलटाइम हाई के पास कारोबार कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 6 शेयरों के बारे में, जो सोना, चांदी, तांबा और ऐसी दूसरी धातुओं की तेजी के चलते पिछले कुछ दिनों से लगातार ऊपर की ओर भाग रहे हैं।