इन 10 शेयरों में दिखा जबरदस्त उतार-चढ़ाव, 5 स्टॉक्स ने लगाई 10% तक की छलांग – top gainers and losers today mishra dhatu nigam jai balaji industries coffee day enterprises solarworld energy solutions timex group india rvnl sigachi industries



शेयर बाजारों में सोमवार, 29 दिसंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 345.91 अंक टूटकर 84,695.54 पर और निफ्टी 100.20 अंक गिरकर 25,942.10 पर बंद हुआ। इस बीच कौन से शेयर टॉप गेनर रहे और कौन से टॉप लूजर, आइए जानते हैं…

Mishra Dhatu Nigam | मौजूदा भाव ₹350.60 (+10.08%): सूत्रों के मुताबिक, डिफेंस एक्वीजीशन काउंसिल की मीटिंग में 80000 करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी मिली है। इससे इस डिफेंस स्टॉक में तेजी है।

Jai Balaji Industries | मौजूदा भाव ₹69.84 (+8.94%): मेटल्स की ग्लोबल कीमतों में तेजी से मेटल स्टॉक्स में तेजी रही। 2026 में US में फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। इससे मेटल्स को सपोर्ट मिला है।

HEG | मौजूदा भाव ₹601.50 (+7.53%): शेयर दिन में BSE पर 605.85 रुपये के हाई तक गया। बाद में यह थोड़ा नीचे आया। हैवी बाइंग के अलावा शेयर में तेजी की अलग से कोई वजह सामने नहीं आई है।

Coffee Day Enterprises | मौजूदा भाव ₹37.46 (+6.33%): एक्सिस बैंक ने कंपनी के 70 करोड़ रुपये के बकाया लोन के वन टाइम सेटलमेंट को मंजूरी दे दी है। दिन में शेयर बीएसई पर 38.99 रुपये क हाई तक गया।

Solarworld Energy Solutions | मौजूदा भाव ₹279.05 (+5.64%): कंपनी को NTPC रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड से EPC बेसिस पर एक प्रोजेक्ट मिला है। यह एक 250 मेगावाट एसी क्षमता वाला सोलर पीवी प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू करीब 725.33 करोड़ रुपये है।

Timex Group India | मौजूदा भाव ₹329.50 (-6.33%): प्रमोटर टाइमैक्स ग्रुप लग्जरी वॉचेस BV OFS के जरिए 4.47 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने जा रही है। यह बिक्री 29 और 30 दिसंबर को हो रही है। इस बिक्री में 45.09 लाख इक्विटी शेयर शामिल होंगे।

Rail Vikas Nigam Ltd | मौजूदा भाव ₹367.60 (-5.25%): 5 कारोबारी सेशंस में बढ़त देखने के बाद सोमवार को रेलवे स्टॉक्स में गिरावट आई। इसकी वजह निवेशकों की ओर से प्रॉफिट बुकिंग है।

IRFC | मौजूदा भाव ₹126.45 (-5.28%): दिन में शेयर 125.75 रुपये के लो तक गया। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 1.65 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

Sigachi Industries | मौजूदा भाव ₹32.30 (-4.89%): एमडी और सीईओ अमित राज सिन्हा को कंपनी के एक प्लांट में लगी आग की घटना से जुड़ी जांच के सिलसिले में रिमांड पर लिया गया है। सिगाची इंडस्ट्रीज के हैदराबाद स्थित प्लांट में बीते 30 जून को भीषण आग लग गई थी।

Story continues below Advertisement

Hindustan Zinc | मौजूदा भाव ₹618.50 (-2.87%): चांदी की कीमत में तेज गिरावट का असर इस शेयर पर देखने को मिला। इंटरनेशनल मार्केट में और MCX पर मार्च एक्सपायरी वाली चांदी की कीमतें शुरुआती कारोबार में नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंची लेकिन फिर तेज मुनाफावसूली से 8 प्रतिशत नीचे आईं।



Source link

Scroll to Top