इन दो हॉस्पिटल शेयरों पर दांव से पहले सावधान, मैक्वेरी ने और गिरावट की जताई आशंका – hospital stocks apollo hospitals max health share price slips as macquarie warns for further earnings downgrades



Hospital Stocks: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने दिग्गज हॉस्पिटल चेन्स अपोलो ह़ॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (Apollo Hospitals Enterprise) और मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट (Max Healthcare Institute) की रेटिंग में कटौती की तो इनके शेयर धड़ाम हो गए। मैक्वेरी ने इन्हें फिर से अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है जिससे शेयर दबाव में हैं। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए। फिलहाल बीएसई पर अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर 0.93% की गिरावट के साथ ₹7293.50 पर हैं और इंट्रा-डे में यह 1.04% फिसलकर ₹7285.60 (Apollo Hospitals Share Price) तक आ गया था। वहीं मैक्स हेल्थ भी अभी 1.70% की गिरावट के साथ ₹1013.35 पर है और इंट्रा-डे में यह 1.75% फिसलकर ₹1012.80 (Max Health Share Price) तक आ गया था।

क्या है टारगेट प्राइस?

मैक्वेरी ने अपोलो हॉस्पिटल्स की अंडरपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि इसका टारगेट प्राइस ₹5700 से बढ़ाकर ₹6,230 कर दिया है। अब मैक्स हेल्थकेयर की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म ने इसे भी अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹825 फिक्स किया है जोकि इसके लिए सबसे कम टारगेट प्राइस हैं और ₹1000 के नीचे सिर्फ यही टारगेट भी है।

ब्रोकरेजेज क्यों है Apollo Hospitals और Max Healthcare पर बेयरेश?

विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी का कहना है कि निफ्टी 50 की तुलना में वर्ष 2025 में अपोलो हॉस्पिटल्स और मैक्स हेल्थकेयर का परफॉरमेंस काफी कमजोर रहा। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कमाई में आगे भी गिरावट का दबाव इस साल 2026 में भी इन शेयरों पर दबाव बना रहा है। मैक्वेरी का हॉस्पिटल सेक्टर में कैपेसिटी बढ़ाने की तेज स्पीड का जिक्र करते हुए कहा कि आठ लिस्टेड हॉस्पिटल चेन्स ने अगले वित्त वर्ष 2027 के आखिरी तक 6,000 से अधिक बेड जोड़ने का लक्ष्य रखा है जो पिछले आठ साल में सबसे बड़ी सालाना कैपेसिटी ग्रोथ है। मैक्वेरी का कहना है कि इस ग्रोथ के चलते EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में गिरावट के चलते इन्हें झटका लग सकता है।

एक साल में कैसी रही इनके शेयरों की चाल?

अपोलो हॉस्पिटल्स और मैक्स हेल्थ के शेयरों ने पिछले साल महज कुछ ही महीनों में 40% तक का रिटर्न दिया था, लेकिन फिर ये धड़ाम हो गए। पिछले साल 28 फरवरी 2025 को अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर एक साल के निचले स्तर ₹6002.15 पर थे जिससे 8 ही महीने में यह 34.93% उछलकर 23 अक्टूबर 2025 को यह एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹8099.00 पर पहुंच गया। अब मैक्स हेल्थ की बात करें तो पिछले साल 4 मार्च 2025 को यह एक साल के निचले स्तर ₹940.35 पर था जिससे चार ही महीने में यह 39.77% उछलकर 4 जुलाई 2025 को यह एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹1314.30 पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top